इंदौर: एमआर 9 रोड के निरीक्षण के लिए महापौर और विधायक अधिकारियों के साथ पहुंचे, सड़क चौड़ीकरण के लिए जल्द होगा सर्वे
Indore, Indore | Oct 4, 2024 इन्दौर के महापौर, विधायक, कलेक्टर और जनप्रतिनिधियों ने अनुप टॉकीज चौराहा पर एमआर 9 रोड के चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण किया। इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर महापौर ने बेहतर यातायात प्रबंधन के लिए आवश्यक कदम उठाने पर जोर दिया। कलेक्टर ने कहा कि सड़क चौड़ीकरण कार्य से न केवल यातायात की गति में सुधार होगा, बल्कि शहर विकास में भी मदद मिलेगी।