इंदौर: इंस्टाग्राम पर बने दोस्त ने नाबालिक के साथ किया दुष्कर्म, पीड़िता ने आजाद नगर थाने में दर्ज कराई शिकायत
Indore, Indore | Oct 4, 2024 इंदौर के आजाद नगर की एक 17 वर्षीय नाबालिक से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। 12वीं क्लास में पढ़ने वाली नाबालिक की आरोपी से एक साल पहले ही इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। आरोपी ने लसूडिया इलाके की होटल में ले जाकर रेप किया। इसके बाद आरोपी पीड़िता को फिर संबंध बनाने के लिए फोटो वीडियो के माध्यम से ब्लैकमेल कर रहा था। जिसमे पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।