सुसनेर: धारूखेड़ी के समीप खाई में मिला 40 वर्षीय व्यक्ति का शव, पुलिस जांच में जुटी
शुक्रवार सुबह ग्राम धारूखेड़ी के समीप एक खाई में 40 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान सुंदरलाल पिता बद्रीलाल सेन उम्र 40 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। दोपहर 12 बजे सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों द्वारा शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। पुलिस जांच में जुट गई।