अजीतमल: 13 हजार के पार्सल लेकर फरार हुआ डिलीवरी बॉय, कंपनी मैनेजर ने दर्ज कराई शिकायत, अजीतमल पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
अजीतमल थाना क्षेत्र के भीखेपुर स्थित एक कोरियर कंपनी का डिलीवरी बॉय पार्सलों से भरा बैग लेकर फरार हो गया। कंपनी प्रबंधन ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शैडोफैक्स कोरियर कंपनी के मैनेजर अनिल कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि एक व्यक्ति ने ऑनलाइन आईडी बनाकर कंपनी में डिलीवरी बॉय के रूप में काम शुरू किया