गोहद: गोहद चोराहा थाना क्षेत्र में बूटी कुइया के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, मर्ग कायम
Gohad, Bhind | Jul 27, 2026 गोहद चोराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत भिंड ग्वालियर रोड पर बूटी कुइया के पास सोमवार लगभग 1 बजे अज्ञात वाहन ने युवक में टक्कर मार दी। जिससे युवक अवधेश पुत्र अजब सिंह की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर सोमवार को लगभग 2 बजे पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा।