नैनपुर: कतिया समाज का चुनाव संपन्न, आर. एस. नाग फिर बने अध्यक्ष
Nainpur, Mandla | Apr 13, 2026 जिले की कतिया समाज के अध्यक्ष पद का चुनाव महाकाल लान वार्ड नं-15 में बड़े शांतिपूर्ण तरीके से 5 पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। श्रवणकुमार अम्रवंशी अध्यक्ष म.प्र. कतिया समाज भोपाल की विशेष उपस्थिति रही। नैनपुर निवासी आर.एस. नाग दूसरी बार अध्यक्ष पद के लिए चुने गए। उपस्थित लोगों ने पुष्पगुच्छ देकर उन्हें अध्यक्ष पद पर पुनः मनोनीत होने की बधाई दी।