दतिया शहर में रेत से ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली खुलेआम सड़कों पर दौड़ते नजर आ रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि कई ट्रैक्टर-ट्रॉली पुलिस की मौजूदगी में ही निकलते दिख रहे हैं, लेकिन उन पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। ऐसा ही एक वीडियों बुधवार दोपहरर डेढ़ बजे से वायरल हो रहा है, जिसमें रेत से भरी ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली पुलिस के सामने से गुजरती दिखाई दे रही हैं।