बदायूं: कछला में घर के सामने खड़ी डीसीएम कैंटर से 115 लीटर डीजल चोरी, पुलिस को दी गई तहरीर
Budaun, Budaun | May 15, 2026 बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के कछला में बरेली - मथुरा हाइवे पर कछला चौराहा के पास टीवीएस एजेंसी के पास घर के सामने खड़ी डीसीएम कैंटर की टंकी से अज्ञात चोरों ने 115 लीटर डीजल चोरी कर लिया और फरार हो गए । डीसीएम कैंटर स्वामी सोनू तोमर पुत्र उदयभान सिंह ने बताया कि उसकी डीसीएम कैंटर प्रतिदिन की तरह उसके घर के बाहर सड़क किनारे खड़ी थी ।