महोबा: सुगरा गांव में 7वीं की छात्रा को स्कूल जाते समय बाइक ने मारी टक्कर, छात्रा हुई अचेत, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
Mahoba, Mahoba | Apr 30, 2026 महोबा के सुगरा गांव निवासी विक्रम कि 16 वर्षीय पुत्री शिवानी गांव के ही सरकारी स्कूल में 7वीं कक्षा में पढ़ती है। वह आज घर से स्कूल जा रही थी तभी पीछे से एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में छात्रा घायल होकर अचेत हो गई। परिजन अचेत अवस्था में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर कि देखरेख में छात्रा का उपचार किया जा रहा है।