झांसी: झांसी में मोन्था तूफान का असर, गुरुवार सुबह से तेज बारिश ने बढ़ाई ठंडक और फसलों को पहुंचाया नुकसान
Jhansi, Jhansi | Oct 30, 2025 बंगाल की खाड़ी से उठा मोन्था तूफान का असर झांसी में भी नजर आ रहा है। गुरुवार सुबह से यहां झमाझम बारिश हो रही है। लगातार बारिश होने से ठंडक बढ़ गई है। सुबह स्कूली बच्चों और ऑफिस जाने वाले लोगों को परेशानी हुई। कोई छाता लगाकर तो कोई रेनकोर्ट पहनकर घर से निकले। बारिश की वजह से पककर तैयार हुई फसलें चौपट हो गई। धान और मूंगफली की फसलों को ज्यादा नुकसान पहुंचा है।