झांसी: झांसी के सीपरी बाजार में नेहरू पार्क में घूमने आई महिलाओं के बीच विवाद के बाद हुई मारपीट, वीडियो हुआ वायरल
Jhansi, Jhansi | Jun 15, 2026 सीपरी बाजार थाना क्षेत्र स्थित नेहरू पार्क में घूमने आई महिलाओं के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी। पार्क में मौजूद लोगों ने बीच-बचाव का प्रयास किया, लेकिन काफी देर तक हंगामा चलता रहा। घटना का वीडियो किसी व्यक्ति ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है ।