बड़वानी: अंजड़ नगर में 16 दिवसीय गणगौर पर्व पर अग्रवाल समाज की महिलाओं ने निकाली फुलपाती
अंजड नगर की अग्रवाल समाज महिला मंडल ने बुधवार देर शाम 8 बजे के दरमियान तक गणगौर की फूलपाती निकाली है।दरअसल 16 दिवसीय गणगौर पर्व यहां धूमधाम से मनाया जा रहा है। प्रतिदिन गणगौर की फुलपाती शहर में महिलाओं द्वारा निकालने की शुरुआत हो गई है। अग्रवाल समाज अंजड महिला मंडल ने सामूहिक रूप से गणगोर की फूलपाती पीएम श्री स्कुल से प्राचीन गणेश मंदिर तक में निकाली गई।