डौण्डीलोहारा: डौंडी लोहारा में आयोजित रामनवमी महोत्सव व शोभायात्रा में शामिल हुए युवराज लाल निवेंद्र सिंह टेकाम
बालोद जिले के डौंडी लोहारा में आयोजित श्री रामनवमी महोत्सव एवं विशाल शोभायात्रा में युवराज लाल निवेन्द्र सिंह टेकाम भी शामिल हुए।इस आयोजन के मुख्य अतिथि राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा थे। विशेष अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष पवन साहू मौजूद रहे।साथ ही राकेश चंद्राकर भी विशेष अतिथि थे। राज परिवार से युवराज लाल निवेंद्र सिंह टेकाम की विशेष मौजूदगी रही।