इंदौर: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 36 मोटरसाइकिलें बरामद
Indore, Indore | Apr 10, 2026 इंदौर के संयोगितागंज थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का शुक्रवार 2 बजे भंडाफोड़ करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आदतन वाहन चोर अनवर उर्फ अनु शाह को गिरफ्तार किया है, जिसके खिलाफ कुल 46 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। आरोपी की निशानदेही पर विभिन्न इलाकों से चोरी की गई 36 मोटरसाइकिलें जब्त की गई हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 25 लाख रुपये बताई जा रही है।