दमोह: 40 साल देश सेवा के बाद घर लौटे बीएसएफ जवान का दमोह स्टेशन पर भव्य स्वागत, भावुक होकर जताया आभार
Damoh, Damoh | Apr 4, 2026 दमोह। बीएसएफ जवान गणेश प्रसाद के 40 साल की सेवा के बाद रिटायर होकर दमोह पहुंचने पर रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया। परिजनों व समाज के लोगों ने फूल-मालाओं, ढोल-नगाड़ों और डीजे के साथ उनका स्वागत किया। कोलकाता में पदस्थ रहे गणेश प्रसाद ने कहा कि देश सेवा उनका कर्तव्य था, लेकिन अपने शहर में मिला सम्मान उनके जीवन का यादगार पल है। युवाओं ने नारे भी लगाए।