महसी: भकला गोपालपुर से चोरी की दो बाइक के साथ एक आरोपी को रामगांव थाने की पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा न्यायालय
थानाध्यक्ष गुरुसेन सिंह ने बताया की शल्लू उर्फ सलमान पुत्र हसीब निवासी हमीरपुर खैरटिया को उपनिरीक्षक नंद किशोर सिंह, कांस्टेबल जय सिंह ,अमरजीत, आशुतोष गुप्ता, सुरेंद्र वर्मा ने बुधवार शाम करीब 4 बजे गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी के पास से चोरी की दो मोटरसाइकिल बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय भेजा गया है।