धमतरी: नगर निगम की स्वच्छता को लेकर बड़ी कार्रवाई, 33 लोगों से वसूला ₹24,600 जुर्माना
नगर निगम धमतरी शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के लिए लगातार सक्रिय नजर आ रहा है। स्वच्छता को लेकर निगम प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में शनिवार को निगम द्वारा शहर के विभिन्न प्रमुख क्षेत्रों में व्यापक जांच अभियान चलाया गया, जिसमें 33 लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 24,600 रुपये का जुर्माना।