मनिया: मनियां रेलवे ट्रैक पर घायल मिली महिला की इलाज के दौरान हुई मौत
Mania, Dholpur | Jun 3, 2026 मनियां थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के पास घायल अवस्था में मिली एक अज्ञात महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना मिलते ही मनियां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। थानाप्रभारी नीरज शर्मा ने बताया कि सूचना मिली थी कि मनियां रेलवे ट्रैक पर करीब 60 वर्षीय महिला घायल अवस्था में पड़ी हुई है।