समस्तीपुर आशीर्वाद का दीया प्रज्ज्वलित कर ‘सेवा संकल्प अभियान’ का शुभारंभ, प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर भाजपाइयों ने की मंगलकामना
एंकर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन एवं उनके राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में बीजेपी द्वारा आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ का समस्तीपुर में भव्य शुभारंभ किया गया। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान के तहत समस्तीपुर शहर के पटेल मैदान स्टेडियम गोलंबर पर ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना की गई।
कार्यक्रम में भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री के प्रति अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर प्रधानमंत्री के जन्मदिन की खुशी भी मनाई।
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत भाजपा जिला कार्यालय सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों �