मनोहरथाना: खेरखेडी माता गांव के समीप 70 वर्षीय वृद्ध महिला बाइक की टक्कर से घायल, बाइक चालक फरार
मनोहर थाना - बीनागंज मार्ग पर खेरखेड़ी माता गांव के पास खेत पर जा रही 70 वर्षीय वृद्ध महिला पाना बाई के सामने से तेज गति से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी।बाइक की टक्कर इतनी जोर से थी कि वृद्ध महिला के दोनों पैर और एक हाथ फैक्चर हो गए।टक्कर के बाद मौके से बाइक चालक फरार हो गया।गंभीर घायल वृद्ध महिला को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय के लिए रेफर किया।