चंदौसी: गांव आटा में दहेज उत्पीड़न एवं हत्या के मामले में पिता-पुत्र गिरफ्तार, थाना बनियाठेर पुलिस ने भेजा जेल
बनियाठेर थाना क्षेत्र में दहेज हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे पति और ससुर को गिरफ्तार कर शुक्रवार शाम 4:00 करीब जेल भेज दिया। मृतका की मां ने आरोप लगाया था कि दहेज की मांग पूरी न होने पर उसकी 22 वर्षीय बेटी की प्रताड़ित कर हत्या कर दी गई। इस मामले में 18 जून को मुकदमा दर्ज किया गया था। और गिरफ्तार कर जेल भेजा है