अनूपपुर: नेशनल हाईवे-43 पर हादसा: गाय से टकराकर बाइक चालक गंभीर रूप से घायल
नेशनल हाईवे-43 पर कदमटोला के पास रविवार शाम एक सड़क हादसे में दो पहिया वाहन चालक अरविंद साहू गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि यह दुर्घटना शाम लगभग 7:00 बजे उस समय हुई, जब अरविंद साहू अनूपपुर से महेंद्रगढ़ की ओर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अचानक सड़क पर आई गाय से टकराने के कारण बाइक अनियंत्रित हो गई और चालक सड़क पर गिरकर घायल हो गए ।