गोड्डा: रविवार सुबह गोड्डा जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर उतरा पुलिस काफिला, सड़क सुरक्षा अभियान से जागा जिला
Godda, Godda | May 10, 2026 सुबह-सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग पर उतरा पुलिस काफिला, सड़क सुरक्षा अभियान से जाग उठा पूरा जिला रविवार की सुबह गोड्डा जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग का दृश्य बिल्कुल अलग नजर आया। सड़क पर पुलिस वाहनों का काफिला, पैदल चलते पुलिस अधिकारी, ट्रैक्टर पर लदे चेतावनी संकेत, वाहन चालकों को रोककर समझाते जवान और खुद पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लोगों को जागरूक करते दिखाई दिए।