बलरामपुर: बलरामपुर जिले के डुमरखी बेरियर के पास तेज रफ्तार ट्रेलर पेड़ से टकराया, वाहन धू-धू कर जल उठा
तेज रफ्तार ट्रेलर बलरामपुर से अंबिकापुर की ओर जा रहा था तभी चालक द्वारा अचानक नियंत्रण खोने से वाहन पेड़ से टकरा गया और देखते ही देखते उसमें आग लग गई।आग लगने की वजह से सड़क के दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया