कोल: दीपावली पर लाइट और झालरों से दुल्हन की तरह सजेगा शहर, नगर आयुक्त ने निरीक्षण कर जल्द तैयारी पूरी करने के दिए निर्देश
Koil, Aligarh | Oct 15, 2025 शहर को दीपावली के पर्व पर नगर निगम के द्वारा दुल्हन की तरह सजाया जाएगा। शहर की सजावट में लाइटिंग और झालर आकर्षण का केंद्र बनेगी। विभिन्न प्रमुख मार्गों पर छतरी लाइट लगाई गई है जबकि शहर भर के विभिन्न सड़कों पर झालरों से शहर जगमगाएगा। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने रेलवे रोड व विभिन्न क्षेत्रों में तैयारियों का निरीक्षण किया।