सीतापुर: गुड़ियाना निवासी महिला ने अज्ञात कारणों से खाया जहरीला पदार्थ, गंभीर अवस्था में लखनऊ किया गया रेफर
जनपद के नगर कोतवाली क्षेत्र के गुड़ियाना मोहल्ले में रहने वाली एक महिला ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास कर लिया था जिसके बाद महिला की हालत बिगड़ने लगी थी परिवार वाले महिला को उपचार के लिए सीतापुर के जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे जहां से डॉक्टर ने गंभीर अवस्था में लखनऊ रेफर कर दिया है