महेशपुर: महेशपुर थाने के सामने तेज रफ्तार कार बिजली के पोल से टकराई, कार क्षतिग्रस्त
महेशपुर- सोनारपाड़ा मुख्य सड़क के महेशपुर थाना के सामने गुरुवार अहले सुबह 5 बजे करीब एक तेजरफ्तार स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बिजली के पोल से टकरा गई. जिससे कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. जानकारी के अनुसार सोनारपाड़ा की और से तेजरफ्तार कार संख्या जेएच 17एक्स 5363 महेशपुर की ओर आ रहा था.