महेशपुर: महेशपुर निमडांगा फुटबॉल मैदान में फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन, निमडांगा टीम ने खिताब जीता
महेशपुर प्रखंड के मानिकपुर पंचायत अंतर्गत नीमडांगा फुटबॉल मैदान में हरियाड़ सागेन साकाम क्लब, नीमडांगा द्वारा आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सम्पन्न हुआ. इस अवसर पर झामुमो के केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं. मुख्य अतिथि उपासना मरांडी ने फुटबॉल को हवा में उछालकर फाइनल मैच का विधिवत उद्घाटन किया.