अनगड़ा: गेतलसूद शिव मंदिर में अखंड हरिकीर्तन की शुरुआत
Angara, Ranchi | Aug 23, 2026 गेतलसूद शिव मंदिर में अखंड हरिकीर्तन की शुरुआत गेतलसूद शिव मंदिर में आज से 24 घंटे के अखंड हरिकीर्तन का शुभारंभ होगा। आयोजन को लेकर बहनों ने कलश यात्रा निकाली और स्वर्णरेखा नदी से विधिवत जल भरकर मंदिर के लिए प्रस्थान किया। धार्मिक आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है।