डुमरांव: मुहर्रम को लेकर नया भोजपुर थाने शांति समिति की बैठक, जुलूस के संभावित रूट और साफ सफाई पर विशेष चर्चा
Dumraon, Buxar | Jun 16, 2026 नया भोजपुर थाना परिसर में आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर मंगलवार की शाम 6 बजे शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासनिक और पुलिस पदाधिकारियों ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और समाज के गणमान्य लोगों के साथ मिलकर विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की।