संपतचक: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र संपतचक में डॉक्टर्स डे धूमधाम से मनाया गया; डॉक्टरों को सम्मान और समर्पण को किया गया याद
संपतचक, 1 जुलाई 2026 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) संपतचक में 1 जुलाई 2026 को डॉक्टर्स डे जोरदार तरीके से मनाया गया। केंद्र के डॉक्टरों और कर्मचारियों ने मिलकर केक काटा, मिठाइयां बांटी और डॉक्टरों के योगदान को सार्वजनिक रूप से सराहा। कार्यक्रम में प्रभारी डॉक्टर रेणु कुमारी प्रसाद, डॉ. अर्चना, डॉ. बिरेंद्र प्रसाद सहित केंद्र के समस्त स्टाफ ने भाग लिया।