बेंगाबाद: भाजपा का सिरसिया प्रखंड मुख्यालय पर धरना, राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार और वादाखिलाफी का आरोप
भारतीय जनता पार्टी, गिरिडीह के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को 12 बजे सिरसिया स्थित प्रखण्ड मुख्यालय में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया. इस दौरान राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा गया। कहा गया कि किसानों, महिलाओं और युवाओं से किए गए वादों को अब तक इस सरकार ने पूरा नहीं किया है। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा नगर और मंडल अध्यक्ष ने किया।