चंदवारा: गुजरात: चंदवारा के युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई, निष्पक्ष जांच की मांग
चंदवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत गजरे निवासी अफरोज आलम (22) की गुजरात में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से परिवार और गांव में मातम पसरा हुआ है। मृतक अफरोज आलम, नेजाम अंसारी के पुत्र थे और गुजरात के भरूच जिला स्थित नोबीपुर थाना क्षेत्र में पोपलेन ऑपरेटर के रूप में कार्यरत थे। जानकारी के अनुसार, रविवार 17 मई को अफरोज की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।