धौलपुर: विश्नोंदा के पहाड़ों में अवैध पत्थर खनन को लेकर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, सात लोग गिरफ्तार
डीएसटी टीम के साथ सदर थाना पुलिस ने अवैध पत्थर खनन को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस की टीम ने अवैध खनन करते हुए सात लोगों को गिरफ्तार कर पत्थर से भरी छह ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ एक जेसीबी मशीन को जब्त किया है। जिनके खिलाफ वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। कार्रवाई को लेकर सदर थाना प्रभारी रामनरेश मीणा ने बताया कि एसपी सुमित मेहरड़ा के निर्देश पर सीओ