धौलपुर: भारत भूषण त्यागी बने समाज के युवा जिला अध्यक्ष, त्यागी छात्रावास पर मासिक बैठक का हुआ आयोजन
त्यागी समाज धौलपुर की मासिक बैठक का आयोजन त्यागी छात्रावास में किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष जगदीश प्रसाद त्यागी ने की। जिसका शुभारंभ महर्षि गालव की स्तुति और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस दौरान समाज के उत्थान और छात्रावास में निर्माण कार्य के लिए कार्ययोजना तैयार की गई। बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष बिजेंद्र सिंह त्यागी ने जिला कार्यकारिणी में जिला उप