काराकाट: प्रखंड के गरहथा में पूर्णाहुति के साथ सोमवार को श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ सह मां काली प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ हुआ संपन्न
श्री अनंत विभूषित जगतगुरु गया पीठाधीश्वर श्री स्वामी राधवाचार्य जी महाराज, श्री पाद सेवक काशीधाम अंगरा वाले संत श्री स्वामी हयग्रीवाचार्य के तत्वावधान में प्रखंड के गरहथा में आयोजित श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ सह मां काली प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ पूर्णाहुति के साथ संपन्न हो गया। यज्ञ समिति के लोगों ने संतों और अतिथियों को अंग वस्त्र व दान उपदान देकर विदा दी।