अमरोहा: अमरोहा में गो तस्कर ने पुलिस पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, जवाबी फायरिंग में अपराधी घायल, एसपी ने किया खुलासा, भेजा जेल
Amroha, Amroha | May 6, 2026 अमरोहा में पुलिस और गो तस्कर के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है, जिसमें आरोपी को गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार, अमरोहा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक शातिर गो तस्कर क्षेत्र में सक्रिय है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी की। खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।