हाथरस: जमीनी विवाद और आभूषण को लेकर चाचा ने भतीजे के साथ मिलकर की मारपीट, पुलिस ने कराया डॉक्टरी परीक्षण
जनपद हाथरस की हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के गांव मोहारी में जमीनी विवाद व आभूषण को लेकर चाचा ने अपने लड़कों के साथ मिलकर अपने ही भतीजे के साथ जमकर मारपीट कर दी। मारपीट के दौरान भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित युवक द्वारा कोतवाली पहुंचकर पुलिस से शिकायत की गई। घायल युवक का पुलिस ने डॉक्टरी परीक्षण कराया है। पुलिस ने मामले में कार्यवाही शुरू कर दी है।