जहानाबाद: बाजीतपुर के युवक को ट्रक ने रौंदा, दर्दनाक मौत, मुखिया ने बताई घटना
जहानाबाद के परस बीघा थाना क्षेत्र के बाजीतपुर के निवासी एक युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई जिसके बाद युवक के शव पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया गया जहां आगे की प्रक्रिया शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे जारी रही। इस संबंध में मांदील पंचायत के मुखिया बबलू यादव ने बताया कि वह पटना जिले में बारात गया था जहां से वह अपने अपाचे बाइक से लौट रहा था।