संगरिया: नगराना गांव की रोही से पुलिस ने एक व्यक्ति को पोस्त व नगदी के साथ किया गिरफ्तार
पुलिस ने पोस्त व नगदी सहित एक जने को गिरफ्तार किया है। थाना से मिली जानकारी अनुसार बुधवार दोपहर एक बजे एस आई प्रमोद सिंह ने नाकाबंदी दौरान जिला विशेष टीम के सहयोग से नगराना गांव की रोही में मोहनलाल को पकड़कर उसके पास से 22 किलो 920 ग्राम पोस्त व बिक्री के 40 हजार रूपये के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह मामला एन डी पी एस एक्ट में दर्ज किया है।