Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
No video available

जिला प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन

6.4k views | Samastipur, Samastipur | Dec 19, 2021

MORE NEWS

मुख्य सचिव, बिहार की अध्यक्षता में खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण, स्वास्थ्य एवं विद्युत विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
सहरसा, 13 जुलाई 2026
मुख्य सचिव, बिहार की अध्यक्षता में सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, स्वास्थ्य विभाग एवं विद्युत विभाग की राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित विभागों द्वारा संचालित जन-कल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए उनके प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन पर विशेष बल दिया गया। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने निर्देश दिया कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत पात्र लाभुकों को खाद्यान्न का नियमित वितरण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही स्वास्थ्य संस्थानों में गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाओं, आवश्यक दवाओं एवं संसाधनों की उपलब्धता बनाए रखने तथा निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सतत निगरानी की जाए। उन्होंने सभी जिलों को विभागीय समन्वय के साथ कार्य करते हुए लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन, नियमित समीक्षा तथा योजनाओं के प्रभावी अनुश्रवण के निर्देश दिए। जिलाधिकारी,सहरसा,श्री दीपेश कुमार (भा०प्र०से०) ने समाहरणालय स्थित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष से बैठक में भाग लिया। बैठक में संबंधित विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी भी उपस्थित थे। जिलाधिकारी ने मुख्य सचिव द्वारा दिए गए निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने तथा योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

मुख्य सचिव, बिहार की अध्यक्षता में खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण, स्वास्थ्य एवं विद्युत विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। सहरसा, 13 जुलाई 2026 मुख्य सचिव, बिहार की अध्यक्षता में सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, स्वास्थ्य विभाग एवं विद्युत विभाग की राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित विभागों द्वारा संचालित जन-कल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए उनके प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन पर विशेष बल दिया गया। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने निर्देश दिया कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत पात्र लाभुकों को खाद्यान्न का नियमित वितरण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही स्वास्थ्य संस्थानों में गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाओं, आवश्यक दवाओं एवं संसाधनों की उपलब्धता बनाए रखने तथा निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सतत निगरानी की जाए। उन्होंने सभी जिलों को विभागीय समन्वय के साथ कार्य करते हुए लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन, नियमित समीक्षा तथा योजनाओं के प्रभावी अनुश्रवण के निर्देश दिए। जिलाधिकारी,सहरसा,श्री दीपेश कुमार (भा०प्र०से०) ने समाहरणालय स्थित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष से बैठक में भाग लिया। बैठक में संबंधित विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी भी उपस्थित थे। जिलाधिकारी ने मुख्य सचिव द्वारा दिए गए निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने तथा योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Samastipur, Bihar | Jul 13, 2026

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में CMG की समीक्षा बैठक आयोजित।
सहरसा, 13 जुलाई 2026।
मुख्य सचिव, बिहार की अध्यक्षता में सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से CMG (Crisis Management Group) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी, सहरसा श्री दीपेश कुमार (भा०प्र०से०) सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान आपदा प्रबंधन एवं आपातकालीन परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने सभी जिलों को मानसून अवधि के दौरान सतर्कता बरतने, संवेदनशील क्षेत्रों की निरंतर निगरानी करने तथा आवश्यक संसाधनों एवं मानवबल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही राहत एवं बचाव कार्यों को त्वरित, समन्वित एवं प्रभावी ढंग से संचालित करने पर बल दिया। जिलाधिकारी ने सहरसा जिले में की गई तैयारियों एवं विभागीय समन्वय की जानकारी प्रस्तुत करते हुए निर्देशों के अनुरूप सभी आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का भरोसा दिलाया।

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में CMG की समीक्षा बैठक आयोजित। सहरसा, 13 जुलाई 2026। मुख्य सचिव, बिहार की अध्यक्षता में सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से CMG (Crisis Management Group) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी, सहरसा श्री दीपेश कुमार (भा०प्र०से०) सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान आपदा प्रबंधन एवं आपातकालीन परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने सभी जिलों को मानसून अवधि के दौरान सतर्कता बरतने, संवेदनशील क्षेत्रों की निरंतर निगरानी करने तथा आवश्यक संसाधनों एवं मानवबल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही राहत एवं बचाव कार्यों को त्वरित, समन्वित एवं प्रभावी ढंग से संचालित करने पर बल दिया। जिलाधिकारी ने सहरसा जिले में की गई तैयारियों एवं विभागीय समन्वय की जानकारी प्रस्तुत करते हुए निर्देशों के अनुरूप सभी आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का भरोसा दिलाया।

Samastipur, Bihar | Jul 13, 2026

जिलाधिकारी ने आम जनता से मुलाकात कर सुनी समस्याएं, त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश
सहरसा, 13 जुलाई 2026।
जिलाधिकारी, सहरसा, श्री दीपेश कुमार (भा०प्र०से०) ने सोमवार को समाहरणालय परिसर में आम जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना। 
जिलाधिकारी ने प्रत्येक आवेदन का गंभीरतापूर्वक अवलोकन करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को मामलों का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब या लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। उन्होंने अधिकारियों को जनहित के मामलों में संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक समय पर पहुंचाने का भी निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने आम जनता से मुलाकात कर सुनी समस्याएं, त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश सहरसा, 13 जुलाई 2026। जिलाधिकारी, सहरसा, श्री दीपेश कुमार (भा०प्र०से०) ने सोमवार को समाहरणालय परिसर में आम जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना। जिलाधिकारी ने प्रत्येक आवेदन का गंभीरतापूर्वक अवलोकन करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को मामलों का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब या लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। उन्होंने अधिकारियों को जनहित के मामलों में संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक समय पर पहुंचाने का भी निर्देश दिया।

Samastipur, Bihar | Jul 13, 2026

आज दिनांक 13.07.2026 को जिलाधिकारी, सहरसा श्री दीपेश कुमार भा०प्र०से० द्वारा जिला निबंधन कार्यालय, सहरसा का औचक निरीक्षण किया गया। सर्वप्रथम जिला अवर निबंधक द्वारा जिला पदाधिकारी एवं अपर समाहर्ता का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय की कार्यप्रणाली, अभिलेखों के संधारण, दस्तावेजों के निबंधन की प्रक्रिया, आम नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं तथा कार्यालय परिसर की साफ-सफाई एवं व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया। इस अवसर पर अपर समाहर्ता, वरीय उप समाहर्ता सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। जिलाधिकारी ने अभिलेखों के समुचित रख-रखाव, कार्यालय परिसर में स्वच्छता बनाए रखने तथा नागरिक सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ करने के निर्देश भी दिए गए।

आज दिनांक 13.07.2026 को जिलाधिकारी, सहरसा श्री दीपेश कुमार भा०प्र०से० द्वारा जिला निबंधन कार्यालय, सहरसा का औचक निरीक्षण किया गया। सर्वप्रथम जिला अवर निबंधक द्वारा जिला पदाधिकारी एवं अपर समाहर्ता का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय की कार्यप्रणाली, अभिलेखों के संधारण, दस्तावेजों के निबंधन की प्रक्रिया, आम नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं तथा कार्यालय परिसर की साफ-सफाई एवं व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया। इस अवसर पर अपर समाहर्ता, वरीय उप समाहर्ता सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। जिलाधिकारी ने अभिलेखों के समुचित रख-रखाव, कार्यालय परिसर में स्वच्छता बनाए रखने तथा नागरिक सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ करने के निर्देश भी दिए गए।

Samastipur, Bihar | Jul 13, 2026

मुफ्फसिल थाना अर्न्तगत वाहन चेंकिग के दौरान अवैध आग्नेयास्त्र के साथ 02 अपराधकर्मी गिरफ्तार। 01 स्कॉरपियों एवं 01 वैगनार वाहन भी बरामद।
#samastipurupdate 
घटना का विवरणः- दिनांक 13.07.2026 को मुफ्फसिल थाना अन्र्तगत ग्राम कोरबद्ध महादेव चौक के पास चेकिंग किया जा रहा था। इसी दौरान 1- विमलेश कुमार विमल उर्फ विमलेश राय उम्र 40 वर्ष पिता स्व० सत्यनारायण राय सकिन-मगरदही खरीदाबाद वार्ड सं0-36, थाना-मुफ्फसिल, जिला-समस्तीपुर 2 पल्लव कुमार उर्फ प्रशांत कुमार उम्र 31 वर्ष, पिता-कमलेश कुमार साकिन मोहनपुर वार्ड स०-43, थाना मुफ्फसिल, जिला-समस्तीपुर को 01 रिवॉल्वर, 03 जिंदा गोली, स्कॉरपियों रजि० नंबर-BRO1HA8458 एवं वैगनार कार रजि०नंबर-BR01JV8828 के साथ पकड़ा गया एवं 05 अपराधकर्मी भागने में सफल रहे। जिस संबंध में मुफ्फसिल थाना कांड स०-300/26, दि०-13.07.2026, धारा-55 भारतीय न्याय संहिता एवं 25 (1-बी) ए, 26, 35 शस्त्र अधि० दर्ज किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त विमलेश कुमार विमल उर्फ विमलेश राय उम्र 40 वर्ष पिता स्व० सत्यनारायण राय सकिन-मगरदही खरीदाबाद वार्ड स0-36, थाना-मुफ्फसिल, जिला-समस्तीपुर द्वारा अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया गया कि ये अपने अन्य साथियों के साथ देसुआ रैक पॉइंट पर किसी अपराधिक घटना को कारित करने गये थे एवं वहीं से लौट रहे थे। इसी इसी क्रम में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस द्वारा 01 रिवॉल्वर, 03 जिंदा गोली, स्कॉरपियों रजि० नंबर-BR01HA8458 एवं वैगनार कार रजि० नंबर-BRO1JV8828 इन्हें एवं पल्लव कुमार उर्फ प्रशांत कुमार को पकड़ लिया गया एवं इनके 05 साथी भागने में सफल रहे। इनके द्वारा अन्य साथी का नाम एवं पता नहीं बताया गया है। ये नगर थाना कांड सं0-19/2010 हत्या से संबंधित कांड में फिरार चल रहे थे।

इस कांड में शामिल अन्य अभियुक्तों के गिरफ्तारी एवं बरामदगी हेतु छापामारी की जा रही है। अपराधकर्मियों का अपराधिक पृष्टभूमि रहा है, जिस संबंध में पता किया जा रहा हैं एवं गिरफ्तार अभियुक्त को पुलिस रिमांड पर लेकर अग्रिम कार्रवाई की जायेगी।

गिरफ्‌तार अपराधकर्मियों का नाम एवं पताः-

1- विमलेश कुमार विमल उर्फ विमलेश राय उम्र 40 वर्ष पिता स्व० सत्यनारायण राय सकिन मगरदही खरीदाबाद वार्ड स०-36, थाना-मुफ्फसिल, जिला-समस्तीपुर

2- पल्लव कुमार उर्फ प्रशांत कुमार उम्र 31 वर्ष, पिता कमलेश कुमार साकिन-मोहनपुर वार्ड स०-43, थाना-मुफ्फसिल,

जिला-समस्तीपुर

बरामदगीः-

1-रिवॉल्वर-01

2-जिंदा गोली-03

3-स्कॉरपियों रजि० नंबर-BR01 HA8458

4-वैगनार कार रजि०नंबर-BR01JV8828

5-मोबाईल-02

मुफ्फसिल थाना अर्न्तगत वाहन चेंकिग के दौरान अवैध आग्नेयास्त्र के साथ 02 अपराधकर्मी गिरफ्तार। 01 स्कॉरपियों एवं 01 वैगनार वाहन भी बरामद। #samastipurupdate घटना का विवरणः- दिनांक 13.07.2026 को मुफ्फसिल थाना अन्र्तगत ग्राम कोरबद्ध महादेव चौक के पास चेकिंग किया जा रहा था। इसी दौरान 1- विमलेश कुमार विमल उर्फ विमलेश राय उम्र 40 वर्ष पिता स्व० सत्यनारायण राय सकिन-मगरदही खरीदाबाद वार्ड सं0-36, थाना-मुफ्फसिल, जिला-समस्तीपुर 2 पल्लव कुमार उर्फ प्रशांत कुमार उम्र 31 वर्ष, पिता-कमलेश कुमार साकिन मोहनपुर वार्ड स०-43, थाना मुफ्फसिल, जिला-समस्तीपुर को 01 रिवॉल्वर, 03 जिंदा गोली, स्कॉरपियों रजि० नंबर-BRO1HA8458 एवं वैगनार कार रजि०नंबर-BR01JV8828 के साथ पकड़ा गया एवं 05 अपराधकर्मी भागने में सफल रहे। जिस संबंध में मुफ्फसिल थाना कांड स०-300/26, दि०-13.07.2026, धारा-55 भारतीय न्याय संहिता एवं 25 (1-बी) ए, 26, 35 शस्त्र अधि० दर्ज किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त विमलेश कुमार विमल उर्फ विमलेश राय उम्र 40 वर्ष पिता स्व० सत्यनारायण राय सकिन-मगरदही खरीदाबाद वार्ड स0-36, थाना-मुफ्फसिल, जिला-समस्तीपुर द्वारा अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया गया कि ये अपने अन्य साथियों के साथ देसुआ रैक पॉइंट पर किसी अपराधिक घटना को कारित करने गये थे एवं वहीं से लौट रहे थे। इसी इसी क्रम में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस द्वारा 01 रिवॉल्वर, 03 जिंदा गोली, स्कॉरपियों रजि० नंबर-BR01HA8458 एवं वैगनार कार रजि० नंबर-BRO1JV8828 इन्हें एवं पल्लव कुमार उर्फ प्रशांत कुमार को पकड़ लिया गया एवं इनके 05 साथी भागने में सफल रहे। इनके द्वारा अन्य साथी का नाम एवं पता नहीं बताया गया है। ये नगर थाना कांड सं0-19/2010 हत्या से संबंधित कांड में फिरार चल रहे थे। इस कांड में शामिल अन्य अभियुक्तों के गिरफ्तारी एवं बरामदगी हेतु छापामारी की जा रही है। अपराधकर्मियों का अपराधिक पृष्टभूमि रहा है, जिस संबंध में पता किया जा रहा हैं एवं गिरफ्तार अभियुक्त को पुलिस रिमांड पर लेकर अग्रिम कार्रवाई की जायेगी। गिरफ्‌तार अपराधकर्मियों का नाम एवं पताः- 1- विमलेश कुमार विमल उर्फ विमलेश राय उम्र 40 वर्ष पिता स्व० सत्यनारायण राय सकिन मगरदही खरीदाबाद वार्ड स०-36, थाना-मुफ्फसिल, जिला-समस्तीपुर 2- पल्लव कुमार उर्फ प्रशांत कुमार उम्र 31 वर्ष, पिता कमलेश कुमार साकिन-मोहनपुर वार्ड स०-43, थाना-मुफ्फसिल, जिला-समस्तीपुर बरामदगीः- 1-रिवॉल्वर-01 2-जिंदा गोली-03 3-स्कॉरपियों रजि० नंबर-BR01 HA8458 4-वैगनार कार रजि०नंबर-BR01JV8828 5-मोबाईल-02

Samastipur, Samastipur | Jul 13, 2026

जिला प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन - Samastipur News