दुधि: सोनभद्र के जल संकट पर बनी डॉक्यूमेंट्री को राष्ट्रीय सम्मान, देवभूमि इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल-2026 में मिला पुरस्कार
सोनभद्र जिले में जल संकट और स्वच्छ पेयजल की चुनौती पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'हर घर शुद्ध जल' को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है।फिल्म को हिमाचल प्रदेश के मंडी में आयोजित देवभूमि इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल-2026 में सर्वश्रेष्ठ पर्यावरण विषयक डॉक्यूमेंट्री का पुरस्कार प्रदान किया गया।