हिण्डोली: हिंडोली में श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का चौथा दिन, वामन अवतार और कृष्ण जन्मोत्सव की कथा सुनाई गई
Hindoli, Bundi | Oct 5, 2026 हिंडोली के दबलाना कस्बे में मंगल मैरिज गार्डन में श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के चौथे दिन कथा व्यास श्री महंत आचार्य संगीत कृष्ण सांवरिया बाबा ने वामन अवतार, राजा बलि और भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की भावपूर्ण कथा सुनाई। श्रद्धालुओं ने भव्य भक्ति और पुष्पवर्षा के बीच जन्मोत्सव मनाया।