बेगूसराय: रतनपुर थाना पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत 3 मोबाइल धारकों को मोबाइल किए सुपुर्द
रतनपुर थाना की पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत 03 वास्तविक मोबाइल धारक को मोबाइल सुपुर्द किया है. इस बात की जानकारी बुधवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. एसपी ने बताया कि जिले में ऑपरेशन मुस्कान का कार्य तेजी से किया जा रहा है, उन्होंने कहा कि आमलोगों के गुम हुए एवं चोरी हुए मोबाइल को बरामद करने का काम किया जाता है.