बेगूसराय: गिरिराज सिंह ने बंगाल चुनाव को लेकर ममता बनर्जी पर फिर दिया बड़ा बयान
बेगूसराय के सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यदि बंगाल में ममता दीदी की सरकार रही तो पूरा बंगाल रोहिंग्या मुसलमान के हाथों चला जाएगा और बंगाल में मुसलमान का शासन होगा । बंगाल की जनता अब यह बात पूरी तरह समझ चुकी है और इस बार दीदी का जाना तय है ।