ग्वालियर के हजारों बिजली उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर है। बुधवार 15 जुलाई को मेंटेनेंस, संधारण और निर्माण कार्य के चलते शहर के कई इलाकों में चार घंटे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इसकी जानकारी बिजली विभाग द्वारा मंगलवार रात 10 बजे जारी प्रेस नोट में दी गई।