लांड़ुपाड़ा पंचायत के करंजो गांव में रविवार को 450 फीट लंबी पक्की नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास जिला परिषद सदस्य बसंती पूर्ति, मुखिया कुश पूर्ति एवं पंचायत समिति सदस्य मंगल सिंह बोदरा ने संयुक्त रूप से किया। लगभग छह लाख रुपये की लागत से बनने वाली यह नाली 15वें वित्त आयोग मद से पश्चिमी सिंहभूम जिला परिषद द्वारा बनाई जाएगी।