फतेेहपुर: खेत से सिंचाई इंजन का पंखा काट ले गए चोर, धान की फसल पर मंडराया संकट, किसान ने पुलिस से लगाई गुहार
बाराबंकी के फतेहपुर तहसील क्षेत्र से किसानों की चिंता बढ़ाने वाली खबर सामने आई है। मानिकपुर गांव में एक किसान के खेत से सिंचाई इंजन का पंखा और अन्य पुर्जे चोरी हो गए। इस घटना से किसान की धान की फसल की सिंचाई प्रभावित होने की आशंका है।