गाज़ीपुर: गाजीपुर में अवैध तमंचे के साथ शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया, कासिमाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
गाजीपुर के कासिमाबाद पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। दरअसल अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने रसूलपुर तिराहा बहादुरगंज के पास कार्रवाई करते हुए 22 वर्षीय मो. आरिफ को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी के पास से एक अवैध .315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है।