बीना: गांधी चौराहा शराब दुकान के पास रात में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शराबियों में हड़कंप
Bina, Sagar | May 29, 2026 बीना थाना क्षेत्र में में शराब के नशे में वाहन चलाने वालों पर थाना प्रभारी अनूप सिंह यादव के सख्त निर्देश पर गुरुवार रात करीब 11 बजे पुलिस ने ताबड़तोड़ चेकिंग अभियान चलाया।गांधी चौराहा स्थित शराब दुकान के पास जहां रात में शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले अक्सर नजर आते थे, वहीं पुलिस की टीम अचानक पहुंची और वाहन चालकों की सघन जांच शुरू कर दी।